भाजपा महिला मोर्चा ने गिल्ली डंडा खेल, पतंग उड़ाकर मनाई मकर संक्रांति...

1/13/2022 4:33:20 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के गांधी हाल में गुरुवार नजारा खुशनुमा रहा। जहां महिलाएं सितोलियां, पतंगबाजी और चेयर रेस खेलती दिखाई दी। दरअसल, मकर संक्रांति के मौके पर भाजपा की महिला मोर्चा की महिलाओं ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सांकेतिक मकर संक्रांति मनाई।

मकर संक्रांति मौके पर बढ़ते कोरोना मरीजों के मध्य नजर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने इंदौर के गांधी हाल स्थित मैदान पर सांकेतिक मकर संक्रांति मनाई। महिलाओं ने गिल्ली डंडा पतंगबाजी और चेयर रेस खेलकर इस त्यौहार को मनाया।



बढ़ते संक्रमण और मकर संक्रांति को लेकर मीडिया से बात करते हुए मोर्चा के अधिकारी ने कहा कि बढ़ती महामारी के मद्देनजर सांकेतिक त्यौहार बनाया है। हम शहर वासियों को एक संदेश देना चाहते हैं कि सुरक्षा के साथ पर्व मनाए प्रोटोकॉल का पालन करें सुरक्षित रहें।

meena

This news is Content Writer meena