BJP विधायक की अचानक बिगड़ी तबीयत, एयर एंबुलेंस से हैदराबाद भेजा गया
Wednesday, Oct 21, 2026-05:19 PM (IST)
MP desk: मध्यप्रदेश के बैतूल में से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। बुधवार को उन्हें एयर एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाया गया है। जहां उनका बेहतर इलाज किया जाएगा। इससे पहले वह नागपुर के अस्पताल में भर्ती थे। विधायक पेट की बीमारी से जूझ रहे है।

जानकारी के अनुसार, मुलताई के श्रीराम मंदिर में दादा गुरु महाराज का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं विधायक चंद्रशेखर देशमुख भी पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें नागपुर रेफर किया गया था। जहां करीब 3 दिन तक उनका इलाज किया गया।
वहीं, बुधवार को विधायक को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाया गया है। जहां उनका इलाज किया जाएगा। फिलहाल, उनकी सेहत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल समेत कई नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल चाल जाना है। साथ ही उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

