BJP विधायक को फोन पर जान से मारने की मिली धमकी

12/4/2019 3:16:03 PM

नीमच: मनासा विधानसभा से भाजपा विधायक माधव मारू को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। विधायक के साथ फोन पर गाली गलौज भी किया गया। इसकी शिकायत मनासा थाना में की जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।



विधायक ने बताया कि मंगलवार रात उन्हें मनासा के रहने वाले कुलतान सिंह का फोन आया था। उसने खेत से रास्ता निकालने की बात को लेकर फोन पर जान से मारने की धमकी दी और गाली गलौज भी किया। बताया जा रहा है कि विधायक और कुलतान‍ सिंह का खेत में रास्ता निकालने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के खेत पास-पास हैं, आरोपी चाहता है कि उसे विधायक के खेत से रास्ता दिया जाए। 

meena

This news is Edited By meena