BJP से बागी हुए सांसद ज्ञान सिंह, पार्टी पर लगाए खरीद फरोख्त के आरोप

3/28/2019 12:51:21 PM

शहडोल : शहडोल लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद ज्ञान सिंह टिकट कटने से बगावत पर उतर आए हैं। जिसके चलते उन्होंने निर्दलिय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सांसद ज्ञान सिंह ने बुधवार को मीडिया से चर्चा के दौरान बीजेपी पर टिकट की खरीद फरोख्त के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पैसे के बल पर पार्टी में टिकट बांटे जा रहे हैं। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुईं हिमाद्री को भी पैसे के बल पर ही टिकट दिया गया है।



गौरतलब है कि बीजेपी ने ज्ञान सिंह का टिकट काटकर हिमाद्री को दे दिया है। ज्ञान सिंह शहडोल लोकसभा से 2016 में उपचुनाव जीत कर लोकसभा सांसद बने थे। उनकी निष्क्रयता के कारण आदिवासी समुदाय में उनके खिलाफ आक्रोश बताया जा रहा है। जिसे देखते हुए पार्टी ने इस बार उन पर भरोसा नहीं जताया और चुनावी समय में ही कांग्रेस से आई हिमाद्रि को टिकट दे दिया। इससे ज्ञान सिंह खासा नाराज हो गए और उन्होंने उन्होंने मीडिया को बताया कि शहडोल लोकसभा सीट का सौदा पैसे के दम पर हुआ है। उन्होंंने पूर्व मंत्री संजय पाठक व संभागीय संगठन मंत्री जितेंद्र लटोरिया पर टिकट खरीद फरोख्त को लेकर निशाने पर लिया है। 

सांसद सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा में ईमानदार नेताओं का सम्मान नहीं है। उन्होंने कहा कि जब मैंने अंतिम बार चुनाव लड़ने की इच्छा जताई तो पार्टी ने टिकट ही काट दी। सिंह ने कहा कि भाजपा आदिवासी नेताओं के साथ यूज एंड थ्रो की नीति अपनाती है। इस बार जनता भाजपा काे वोट नहीं देगी। 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR