जानकी मंदिर पहुंचे BJP सांसद के. पी. यादव, क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

10/7/2019 4:07:38 PM

अशोकनगर (भारतेंद्र सिंह): जिले में चल रही गांधी संकल्प यात्रा अपना पांचवे दिन का पड़ाव पूरा कर मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। जहां सांसद डॉ.केपी यादव ने करीला स्थित मां जानकी मंदिर में क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं एक गांव में प्लास्टिक मुक्ति का संदेश देते हुए छैवले के पत्ते से बने दोना-पत्तल में भोजन किया।

रविवार को गांधी संकल्प यात्रा दंगलया गांव से होते हुए करीला पहुंची, जहां बीजेपी सांसद केपी यादव ने मां जानकी के दरबार में दर्शन करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। वहीं उनके द्वारा श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए निर्माणाधीन धर्मशाला का निरीक्षण कर पौधा-रोपण किए गए।

वहीं करीला से आगे बढ़ते हुए उन्होंने एक गांव में प्लास्टिक मुक्ति का संदेश देते हुए छैले के पत्ते से बने दोना-पत्तल में भोजन किया। इस बीच यात्रा के सिंघाड़ा एवं फुलैदी गांव पहुंचने पर वहां चल रहे धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं के साथ झांझ-मंजीरा बजाकर भजन भी गाये।
 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar