टिकट वितरण से नाराज BJP सांसद ने नहीं किया मतदान, पार्टी में घमासान

4/30/2019 12:40:51 PM

शहडोल: मध्यप्रदेश में सोमवार को पहली चरण की वोटिंग सम्पन्न हुई। जिले में जहां कई बुजुर्गों, युवाओं ने बढ़-चढ़ हिस्सा लिया वहीं कई ग्रामीणों द्वारा चुनाव का बहिष्कार किया गया। वही वर्तमान सांसद ज्ञान सिंह ने भी अपने मत का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने खुद को घर में बंद कर लिया था और वे पूरा दिन घर से नहीं निकले। वे वोट डालने भी मतदान केंद्र नहीं गए। उनके इस रवैये से बीजेपी में खलबली सी मची हुई है।
 

दरअसल, कांग्रेस ने वर्तमान सांसद ज्ञान सिंह का टिकट काट कर कांग्रेस से हाल ही में बीजेपी में शामिल हुई हिमाद्री सिंह को शहडोल से प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद से ही ज्ञान सिंह नाराज चल रहे है। बीते दिनों तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया था लेकिन पार्टी नेताओं ने उन्हें मना लिया। फिर भी उनकी नाराजगी कम नही हुई और उन्होंने हिमाद्री के समर्थन में प्रचार प्रसार और वोट की अपील करने से भी इंकार कर दिया था। इसके बाद जब सोमवार को वोटिंग हुई तो उनकी नाराजगी जग जाहिर हो गई। वे मतदान करने ही नही पहुंचे और घर में ही सोते रहे। बताया जा रहा है कि पार्टी हाईकमान तक भी यह बात पहुंची है।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR