खरगोन दंगे पर भाजपा सांसद का भड़काऊ भाषण! बोले- रक्षा के लिए हथियार उठाओ, घरों में शास्त्र के साथ शस्त्र भी रखो

5/5/2022 11:34:26 AM

बड़वानी(संदीप कुशवाह): खरगोन दंगें को लेकर भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल ने भड़काऊ भाषण दिया है। उन्होंने ब्राह्मण समाज के आयोजन में मंच से खरगोन दंगे का जिक्र करते हुए कहा हमें शस्त्र उठाने की आवश्यकता है। जितने भी हमारे देवतुल्य भगवान है उनके एक हाथ में शस्त्र और एक हाथ में शास्त्र है। इस हिंदुस्तान की धरती में दोनों चीजों की कल्पना करना, दोनों चीजों का वरण करना अब अति आवश्यक हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घर में शास्त्र भी रखें और शस्त्र भी रखें। साथ ही आयोजन में मौजूद ब्राह्मणों  से अपील करी कि वह शास्त्र के साथ शस्त्र का भी ज्ञान दे।

खरगोन में हुए दंगों के बाद लगातार खरगोन बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले जहां खरगोन जिले के कसरावद में उन्होंने खरगोन में पत्थरबाजी पर कहा था कि ईट का जवाब पत्थर से देना होगा, वही बड़वानी में गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जयंती के अवसर पर जनेऊ धारण के लिए आयोजित प्रोग्राम में मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 'सनातन धर्म जो हिन्दू धर्म के नाम से पहचान जाता है। उसको तोड़ने के लिए हिंदुस्तान में षड्यंत्र रचा जा रहा है। खरगोन में जो दृश्य देखा उस दृश्य को याद करना चाहिए। हम ज्ञान की बात तो करते हैं, परंतु हमें शस्त्र उठाने की आवश्यकता हैं। इस मौके पर सांसद ने मंच पर बैठे खरगोन से कांग्रेस के विधायक रवि जोशी का नाम लेते हुए कहा कि 'खरगोन में 4 ब्राह्मण परिवारों के भी घर जले हैं। क्या सिर्फ ज्ञान और व्यवहार की बात ही करेंगे।

इतना ही नहीं वे पूर्व में दिए अपने बयान को सही बताते हुए बोले कि मेरे बयानों को विवादित बोला जाता है। मेरे बयानों को लेकर मुझे कोई अतिश्योक्ति नहीं है।' गजेंद्र पटेल ने आगे कहा कि भगवान देव तुल्य जितने भी हमारे भगवान हैं। उनके हाथ में शस्त्र है और एक हाथ में शास्त्र है। इसलिए आज की वर्तमान परिस्थितियों में हिंदुस्तान की धरती पर अब यह दोनों चीजों की कल्पना करना और दोनों चीजों का वरण करना अब अति आवश्यक हो गया है। इसके साथ उन्होंने लोगों से अपील करी कि वह घरों में शस्त्र रखें और शास्त्र भी रखें। उन्होंने देश के कानून का जिक्र करते हुए कहा कि कानून भी यह बोलता है अगर हमें हमारे बचाव के लिए शस्त्र उठाना पड़े तो यह हमें अधिकार है। आयोजन में मौजूद ब्राह्मण लोगों से अपील करते हुए कहा आप शास्त्र का भी ज्ञान दे और शस्त्र का भी ज्ञान दे। उन्होंने कहा कि आने वाला समय सनातन धर्म का है।

meena

This news is Content Writer meena