BJP सांसद के बिगड़े बोल, पुलिस वालों को दी गालियां

12/1/2018 12:34:36 PM

उज्जैन: हमेशा अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद चिंतामणी मालवीय एक बार फिर मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे पुलिस वालों से गाली-गलौच करते नजर आ रहे हैं। यह घटना महाकाल मंदिर की बताई जा रही है जहां वे मुख्यमंत्री के साथ दर्शन करने पहुंचे हैं। वहीं इस घटना के बाद बीजेपी में हड़कंप की स्थिति बनी हुइ है। 

शुक्रवार के दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ चिंतामणी मालवीय भी महाकाल मंदिर दर्शन करने गए थे। जहां पर उनके प्रवेश के बाद पुलिस ने धर्मशाला वाले वीआईपी गेट को बंद कर दिया। सांसद चिंतामणी मालवीय अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे, वे बेरिकेड्स हटवाते हुए मंदिर परिसर के भीतर घुस गए और पलटकर पुलिस वालों को अपशब्द कहने लगे।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar