BJP में बढ़ी कलह! जयंत मलैया के समर्थन में आए बीजेपी पदाधिकारी, नोटिस को ठहराया गलत

5/9/2021 2:29:28 PM

दमोह (इम्तियाज चिश्ती): दमोह उपचुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के बाद  दमोह में भाजापा अब दो फाड़ नज़र आ रही है। भाजपा संगठन द्वारा पूर्व वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। वहीं भितरघात के आरोप में उनके पुत्र सिद्धार्थ मलैया और 5 अन्य मंडल अध्यक्षों को निलंबित कर दिया गया है।



इसके बाद आज भाजपा के जिला महामंत्री रमन खत्री और जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष कपिल सोनी जयंत मलैया के समर्थन में सामने आकर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है, कि चुनाव के दौरान पूरा प्रदेश संगठन दमोह में था। हर कार्यकर्ता के ऊपर प्रदेश संगठन की निगाह थी। ऐसे में भितरघात के आरोप लगाना गलत हैं। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री पर लगाए हुए आरोपों को गलत ठहराया है और कहा है कि जयंत मलैया ने 40 साल तक पार्टी को सींचा है। ऐसे में वे अपने नेता के साथ खड़े हुए हैं, और संगठन से नोटिस वापस लेने की बात कह रहे हैं। वहीं चुनाव हारने के लिए उन्होंने जनता का भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह के प्रति आक्रोश मुख्य वजह बताई।

 

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari