निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर, पार्टी अध्यक्ष ने गृह जिला में बढ़ाया कार्यकर्ताओं का हौसला

2/25/2021 8:16:28 PM

रीवा (भूपेंद्र सिंह): बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा गुरुवार को अपने प्रवास पर रीवा पहुंचे, जहां पर उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर अब दोनों ही पार्टियों ने बिगुल बजा दिया है। नेता गण चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं, जिसके लिए शहर दर शहर दिग्गज नेताओं का भ्रमण शुरू हो गया है।

ऐसे में निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा रीवा पहुंचे, जिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के स्वागत किया।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में पार्टी के द्वारा उम्र की किसी भी प्रकार की बाध्यता नहीं रखी गई है। उम्र की सीमा से परे टिकट का वितरण किया जाएगा।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि ईवीएम को लेकर उनके द्वारा जो राग अलपा जा रहा है वह केवल उनकी हार का प्रतीत होता है। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विंध्य की अधिकांश सीटों में बीजेपी की विजय का कारण विंध्य की जनता बनी है।

ऐसे में वह विंध्य को पर्याप्त देने के प्रयास में जुटे हुए हैं। इतना ही नहीं प्रदेश अध्यक्ष ने गुजरात और बंगाल के चुनावों पर भी चर्चा की। किसान आंदोलन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने स्थिति साफ कर कहा कि मियां खलीफा और योगेंद्र यादव जैसे लोग अगर इस आंदोलन में सहभागिता दर्ज करवा रहे हैं तो निश्चित ही ये आंदोलन किसानों का नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shahil sharma

Recommended News

Related News