BJP ने कांग्रेस के 4 महीने के कार्यों पर उठाए सवाल, जारी किया आरोप पत्र

5/4/2019 12:02:02 PM

भोपाल: प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान सोमवार को 7 संसदीय सीटों पर है। बीजेपी ने इससे पहले कांग्रेस सरकार के चार महीने के कार्यकाल पर आरोपपत्र जारी किया है। आरोपपत्र में काग्रेस द्वारा किए गए वादों का पूरा नहीं करने का आरोप लगाया गया है।



राजधानी में शनिवार सुबह प्रदेश बीजेपी कार्यालय में आरोपपत्र जारी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जनता से जो वादे किए थे उन्हें अभी तक पूरा नहीं किया है। वचन निभाने के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। वे पूरा प्रदेश घूम जनता से मिल रहे तो उन्हें असलियत का पता चल रहा है।
 

शिवराज सिंह ने कहा कि आरोप पत्र के बिंदुओं को चुनावी मुद्दा भी बनाया जाएगा। जिसमें मुख्य मुद्दे ये होंगे इस दौरान प्रदेश में संगठित अपराधों की बाढ़ आ गई है। गैंगस्टर पैर पसारने लगे हैं प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ गए हैं। कर्जमाफी के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी की गई। सरकार बनने के दस दिन में किसानों के दो लाख रुपए तक के कर्ज माफ करने का वायदा किया गया था लेकिन पांच महीने बाद भी ऐसा नहीं हो पाया।








 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR