assembly election 2023: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपाई, सांगठनिक और सिद्धांत पार्टी है भाजपा: ओपी चौधरी

6/20/2022 4:26:48 PM

रायगढ़ (पुनीराम रजक): विधानसभा चुनाव (assembly election 2023) में भले ही अभी साल भर से अधिक का समय बाकी हैं। लेकिन प्रदेश में विपक्ष में बैठी भाजपा (bjp ready in election mode) पूरी तरह इलेक्शन मोड में आ गई है। प्रदेश भर में प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम (bjp training program)  के बहाने न सिर्फ कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया जा रहा है। बल्कि उन्हें अलग अलग मुद्दों पर राज्य सरकार के खिलाफ मुखर होकर बोलने का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है।

2023 के चुनाव की तैयारी में जुटी पुलिस

रायगढ़ जिले में भी भाजपा ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया है। सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक (dharam lal kaushik) कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिशन 2023 की तैयारियों के लिए जुट जाने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओँ को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराते हुए हर मोर्च पर सरकार को घेरने की गुजारिश की है।

कार्यक्रम का मकसद कार्यकर्ताओं को अपग्रेड करना: नेता प्रतिपक्ष 

कार्यक्रम में बीजेपी सांसद गोमती साय (bjp mp), भाजपा के प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान धरमलाल कौशिक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसका मकसद कार्यकर्ताओं को अपग्रेड करना है। कार्यकर्ता अगर दक्ष हैं तो वे किसी भी मंच पर अपनी बात रख सकते हैं। इसी दक्षता के लिए पार्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

सांगठनिक और सिद्धांत पार्टी है भाजपा: ओपी चौधरी 

भाजपा के प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी का कहना था कि भाजपा सांगठनिक और सिद्धांत आधारित पार्टी है और इसके राष्ट्रवाद अंत्योदय जैसे प्रमुख सिद्धांत हैं। इन सिद्धांतों की मजबूती के लिए जो प्रयास हो रहे हैं, जो रणनीतियां हैं उन सबसे कार्यकर्ताओं को अवगत कराने के लिए ये कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 

 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh