BJP ने प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की समिति से हटाया, गोडसे को बताया था 'देशभक्त'

11/28/2019 11:29:07 AM

भोपाल(इजहार हसन खान): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को बार-बार देशभक्त बताना भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को महंगा पड़ गया। संसदीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति बाहर कर दिया है। आपको बता दे कि कांग्रेस भी लगातार साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थी।
 


इसके साथ ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लोकसभा सत्र के दौरान होने वाले भाजपा संसदीय दल की बैठकों में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भाजपा  के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साध्वी प्रज्ञा के बयान की निंदा करते हुए कहा कि बीजेपी कभी भी इस तरह के बयान या विचारधारा का समर्थन नहीं करती है।



वहीं सूत्रों की माने तो साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ पार्टी की अनुशासन समिति बड़ी कार्यवाही करेगी। उन्हें पार्टी से निष्कासित भी किया जा सकता है।

meena

This news is Edited By meena