BJP के ''भगवा रंग के कुर्ते'' में ही BSP का नीला झंडा थामेगा ये नेता, वजह कर देगी हैरान

11/7/2018 11:40:18 AM

भोपाल: विजयपुर से दो बार विधायक और राज्यमंत्री रहे बाबूलाल मेवरा ने भाजपा से बगावत कर बसपा का दामन थाम लिया है। 51 साल तक जनसंघ और भाजपा में रहे बाबूलाल मेवरा अब विजयपुर से बसपा के प्रत्याशी हैं। मेवरा ने भगवा झंडा छोड़कर नीले रंग का झंडा थाम लिया है। हैरानी की बात यह है कि भाजपा बदलने वाले बाबूलाल मेवरा भगवा रंग के कुर्ते को बदलने को तैयार नहीं। भाजपा के भगवा रंग के कुर्ते में ही बाबूलाल मेवरा बसपा का नीला झंडा उठाएंगे।

 

बाबूलाल मेवरा ने 1967 में जनसंघ की सदस्यता तभी से वह भगवा रंग का कुर्ता व सफेद धोती के अलावा भगवा रंग की साफी हमेशा धारण किए रहते हैं। 1980 में जनसंघ का नामकरण भाजपा के तौर पर हो गया, तब भी बाबूलाल मेवरा ने अपनी पोशाक नहीं बदली। जब देश में इमरजेंसी लगी तक मीसाबंदी के तहत इसी पोशाक में मेवरा 12 जुलाई 1975 से 03 फरवरी 1977 तक जेल में रहे। मेवरा ने बताया कि, वह अब से नीले रंग की साफी उपयोग करेंगे और बसपा की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे।

 

suman

This news is suman