राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर BJP की बड़ी रणनीति, 5 राज्यों के आदिवासी बहुल समाज को साधने की कोशिश

Saturday, Nov 15, 2025-05:39 PM (IST)

जबलपुर (डेस्क): राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर इस बार बीजेपी बड़ा सोच रही है। इस दिवस पर BJP शक्ति प्रदर्शन के साथ ही भारत के 5 आदिवासी बहुल राज्यों को साधने की भी पहल कर रही है। दरसअल गोंडवाना साम्राज्य वीरांगना रानी दुर्गावती के गढ़ जबलपुर से भाजपा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल राज्यों के समाज को अपने पाले में लाने की कोशिश की है। गैरीसन ग्राउंड में राज्यस्तरीय कार्यक्रम राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी गुजरात से वर्चुअल जुड़ें और सीएम यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत की।

PunjabKesari

एक ओर जहां यह आयोजन सांस्कृतिक तौर से अहम माना गया  वहीं इन 5 राज्यों के आदिवासी समाज को संदेश देने के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि  मध्यप्रदेश में करीब 21 प्रतिशत आदिवासी आबादी करती है, जो प्रदेश की  करीब 4 दर्जन विधानसभा सीटों पर अहम रोल अदा करती है।

PunjabKesari

MP के साथ ही  छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में आदिवासी आबादी का खासा प्रभाव है। भाजपा  इस कार्यक्रम के जरिए पूरा ध्यान जनजातीय अस्मिता और संस्कृति पर फोकस करके इस आबादी को साधने की जुगत में है।

             


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma