जगदलपुर में भाजपा का एक दिवसीय बंद रहा असफल, सभी नेता गिरफ्तार

2/8/2022 12:06:01 PM

जगदलपुर: जगदलपुर बस्तर में 25 दिनों से पीड़ित महिलाएं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता महिलाओं को न्याय दिलाने धरने पर बैठे हुए थे। इसी विषय को लेकर आज मंगलवार को शहर बंद का आह्वान किया गया था जो पूरी तरह असफल रहा। सुबह 7 बजे से भारतीय जनता पार्टी के नेता जब शहर बंद कराने इकट्ठे हो रहे थे तभी सभी नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चौक चौराहों से बीजेपी के नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। जगदलपुर शहर आज पूरी तरह से छावनी में तब्दील दिखा पहले किसी ने दुकान नहीं खोली थी लेकिन धीरे-धीरे पूरी शहर की दुकानें खुल गई।

आपको बता दें कि पूरी मामला संजय गांधी वार्ड का है। जहां पार्षद कोमल सेना के ऊपर 40 महिलाओं ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर 25-25000 ले लिए थे 2 साल तक मकान नहीं मिला ना ही पैसे ना ही इन महिलाओं की एफ आई आर दर्ज की गई। इस मामले में बीजेपी ने पीड़ित महिलाओं का भरपूर साथ दिया 25 दिन बाद भी महिलाओं की सुनवाई नहीं हुई तो उसी स्थान पर महिलाओं ने टेंट लगाकर धरना दिया था। उस टेंट को भी जिला प्रशासन ने उखाड़ फेंका अब लोगों की जुबां पर राजनीति रंग देखने को मिल रहा है।

meena

This news is Content Writer meena