भानुप्रतापपुर उपचुनाव से पहले भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताप पर लगे बलात्कार और देह व्यापार के आरोप

11/20/2022 5:59:37 PM

कांकेर(लीलाधर निर्मलकर): भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा परेशानियों से घिर सकती है। जहां भानुप्रतापपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर रेप जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। जहां कांकेर में आज कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बड़ा खुलासा किया है। भाजपा के प्रत्याशी के बलात्कार जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।



दरअसल यह मामला झारखंड के जमशेदपुर जिला के थाना टेल्को में अपराध पंजीबद्ध है जिसकी क्रमांक 84 /2019 को 15 मई 2019 को 366ए, 376,376(3) 376डीबी 120 बी भादवि 4,6 पास्को एक्ट एवं 4,5,6,7, 9  अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम दर्ज है। कांग्रेस की इस बड़े खुलासे से भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा को बहुत बड़ा असर पड़ सकता है।



ब्रह्मानंद नेताम पर आरोप है कि झारखंड के जमशेदपुर के थाना बेल को अंतर्गत एक 15 साल की बच्ची के साथ बलात्कार और देह व्यापार में धकेलने जैसे गंभीर आरोप हैं।

meena

This news is Content Writer meena