चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, अब इस नैत्री ने थामा हाथ

11/17/2018 11:19:33 AM

भोपाल: मध्यप्रदेश की सियासत में नेताओं का पाला बदलना लगातार जारी है। शुक्रवार को भाजपा नेत्री और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा राजा जैन कांग्रेस में शामिल हो गईं। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरन भोजपुर प्रत्याशी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, कांग्रेस वरिष्ठ नेता बावरिया, एमपी मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा मौजूद रहीं। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय प्रत्याशी की मांग के बाद उठते विरोध के स्वरों के बीच पूर्णिमा जैन का बीजेपी छोड़ना मंत्री पटवा के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है। 
 


 


जानकारी के अनुसार मंत्री पटवा के क्षेत्र रायसेन जिले के मंडीदीप की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा राजा जैन कांग्रेस में शामिल हो गईं। बताया जा रहा है उन्होंने बीजेपी नेताओं से दुखी होकर यह कदम उठाया है। बता दें उन पर आय से अधिक संपत्ति मामले में उनके निवास पर छापा पड़ चुका है। उर पर आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप है। छापामार कार्रवाई में पांच करोड़ से अधिक संपत्ति होने का खुलासा हुआ था। उनपर मंडीदीप में पार्षदों ने सौदेबाजी का भी आरोप लगाया था। 

 

suman

This news is suman