कांग्रेस के वजूद पर वीडी शर्मा पर तंज, आज से नहीं बल्कि कई बरसों से नहीं बचा

3/12/2022 7:10:31 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा इंदौर पहुंच गए हैं। इंदौर के बीजेपी कार्यालय की बैठक में वीडी शर्मा शामिल होने के लिए यहां आए हैं। बीजेपी की ओर से चलाए जा रहे सम्मान निधि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की बैठक वीडी शर्मा लेंगे। इंदौर नगर कार्यकारिणी की कल हुई घोषणा के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों से प्रदेश अध्यक्ष मुलाकात करेंगे।

झूठ छल कपट की राजनीति करती है कांग्रेस: वीडी शर्मा

इंदौर पहुंचे वीडी शर्मा ने कहा कि इंदौर में वैसे भी बहुत अलग प्रकार का माहौल रहता है। भाजपा के कार्यकर्ता किसी भी अभियान को लेते हैं तो पूरे ताकत के साथ मैदान में उतरते है। वीडी शर्मा ने नई कार्यकरणी को बधाई दी है। कांग्रेस को लेकर प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा वह दल नहीं है। अब कांग्रेस है क्या अब, कांग्रेस दल आज से नहीं कई बरसों से नहीं बचा है। कांग्रेस केवल झूठ छल कपट की राजनीति करती है। 

सिमट रही है कांग्रेस: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

प्रधानमंत्री ने लोकसभा में कहा था कांग्रेस के जीन्स में ही फुट डालो राज करो का अंश आज भी है। यह उसी आधार पर देश के काम करना चाहते थे, जो देश ने पहले ही इनको निकाल दिया था। कांग्रेस केवल एक परिवार तक सिमट के रह गई है। गांधी परिवार तक कांग्रेस है। वहीं उनके नेता है, वहीं उनके कार्यकर्ता है, तो इसलिए इनके बारे में कहना मतलब अपना समय खराब करने जैसा है।

पार्टी में सब बराबर है: बीजेपी 

वहीं मुन्नवर राणा को लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि ऐसे बयान जिसने दिए थे। वह अब जनता को बताए। ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे घोर विरोधी रहे जयभान सिंह पवैया नतमस्तक होते नजर आ रहे हैं, यह गलत बात है, पवैया नतमस्तक नहीं हो रहे है। हमारे यहां सब बराबर के लोग है। सब एक दूसरे का सम्मान करते हैं। 

हम कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम करते हैं: वीडी शर्मा

वीडी शर्मा ने कहा सिंधिया हमारे वरिष्ठ नेता है। आप उनको अलग मत देखिए। हमारे मुख्यमंत्री तक बूथ पर दौरे कर रहे हैं। आगे कहा भाजपा कैडर बेस ऑर्गेनाइजेशन है। कार्यकर्ता आधारित दल है, हम कार्यकर्ता के तौर पर काम करते हैं। मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के सवाल को लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि वह इलेक्शन कमीशन और सरकार तय करे, वोट और बाकी चीजे है उनके आधार पर तय होगा। इसके साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संदेश देते हुए कहा कि किसी की कृपा से आपको पद नहीं मिला है, आपको आपकी मेहनत से पद मिला है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News