BJP को जोर का झटका, भिंड विधायक ने सपा से भरा नामांकन

11/9/2018 5:47:52 PM

भिंड: विधानसभा चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ- साथ भाजपा की मुश्किलें भी बढ़ रहीं है। टिकट वितरण को लेकर नाराज नेताओं की बात करें तो जिला मुख्यालय की भिंड विधानसभा से भाजपा के विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने अपनी ही पार्टी से बगावत करके अब समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।


बता दे कि, वे एक बार पहले भी भाजपा से बगावत करके सपा से चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें 26 हजार से अधिक मतों से शानदार जीत भी प्राप्त हुई थी। वहीं आज यहीं से भाजपा चौधरी राकेश सिंह और बसपा से संजीव सिंह कुशवाह ने नामांकन भरा। कांग्रेस से यहां डॉ रमेश दुबे मैदान में उतरे हैं यह कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष भी है।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR