Raigad Budget 2022: रायगढ़ नगर निगम का सालाना बजट पेश, 294 करोड़ रुपए के बजट में नया टैक्स लागू नहीं, बीजेपी ने बताया कॉपी पेस्ट

3/31/2022 5:41:07 PM

रायगढ़ (पुनीराम रजक): रायगढ़ नगर निगम का सालाना बजट गुरुवार को पेश हुआ। 294 करोड़ रुपए के बजट में इस साल यहां किसी तरह का नया टैक्स नहीं लगाया गया है। वहीं टैक्स की दरें भी पहले जैसी रखी गई हैं। इतना ही नहीं शहरी सौंदर्यीकरण के लिए तकरीबन 110 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। नगर निगम की मेयर जानकी काटजू ने गुरुवार की दोपहर नगर निगम का बजट पेश किया। 294 करोड़ के बजट में 293 करोड़ की आय और 291 करोड़ व्यय दर्शाया गया है। इस तरह नगर निगम का बजट लाभ का है। नए बजट में नगर निगम ने सेंट्रल लाइब्रेरी के लि 70 लाख, डाग हाउन निर्माण के लिए 20 लाख, खेल मैदानों के लिए 50 लाख, चांदनी चौक रोड सौंदर्यीकरण के लिए 60 लाख का प्रावधान किया है। नए बजट में पेय जल व्यवस्था पर 15 करोड़ रुपए के प्रावधान के साथ साथ बस स्टैंड निर्माण की योजना भी शामिल की गई है। इस मामले में मेयर का कहना है कि ये बजट शहर विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

बजट की कई घोषणाओं में कॉपी पेस्ट: बीजेपी

हालांकि भाजपा ने इस बजट को निराशाजनक बताते हुए सदन में विरोध दर्ज कराया। भाजपा का कहना था कि शहर विकास से जुड़ी कई योजनाओं को नए बजट में शामिल नहीं किया गया है। संजय मार्केट निर्माण, अमृत मिशन योजना, सड़कों के निर्माण जैसी योजनाओं आधी अधूरी हैं। पिछले बजट की कई घोषणाओं को कॉपी पेस्ट कर दिया गया है। भाजपा का कहना है कि ये बजट आम जनता के लिए निराशा से भरा है। शहर सरकार ने संपत्ति कर में छूट के वादे को भी पूरा नहीं किया है।



 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh