नगर पंचायत चुनाव में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू, कांग्रेस भाजपा ने एक दूसरे पर साधा निशाना
12/18/2021 4:58:43 PM
बेमेतरा (भूपेंद्र साहू): नगरी निकाय के चुनाव के अंतिम दौर में भाजपा नेता पूरी ताकत के साथ प्रचार प्रसार में लग गए हैं। जहां पर सभी नगर पंचायतों में जाकर भाजपा के दिग्गजों के द्वारा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार प्रसार किया जा रहा है, और सभाओं को संबोधित कर रहे हैं।
बेमेतरा जिले में मारो नगर पंचायत चुनाव के प्रचार करने के लिए आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय,भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा सहित कई दिग्गज पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों से अपील की। वहीं सत्तारूढ़ पार्टी के संसदीय सचिव गुरदयाल सिंह बंजारे पर आचार संहिता का उल्लंघन और प्रशासन का गलत उपयोग करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है, तो दूसरी ओर संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा, जहां प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सभा कर रहे थे। वहां खुद वह आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं, क्योंकि वहां का सभा के लिए परमिशन ही नहीं लिया गया, और रोड को जाम कर जिस तरह से सभा किया जा रहा है, वह खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन है, इसीलिए पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें उसके बाद ही दूसरे के बारे में कुछ कहें।