BJP छत्तीसगढ़ और MP में राजनीति नहीं, व्यापार कर रही थी: दिग्विजय सिंह

1/28/2019 9:59:47 AM

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के  दौरान कहा कि, '15 साल तक छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार रही, लेकिन वो सत्ता भोगी हो गई थी। भाजपा राजनीति नहीं बल्कि व्यापार कर रही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जो भी झूठे मुकदमें दायर हुए हैं उन्हें भी समाप्त किया जाना चाहिए।'


 

दिग्वजिय सिंह ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'चावल वाले बाबा ही चावल में भ्रष्टचार कर रहे थे। उन्होंने कहा, जनता ने सही निर्णय लेकर कांग्रेस को जीत दिलाई। अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि कांग्रेस ने जो वादे किए हैं उसे पूरा करें।' वहीं भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के प्रियंका को चॉकलेटी वाले बयान पर उन्होंने कहा, 'तो मौसमी चटर्जी क्या हैं? लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा, जो पार्टी फैसला करेगी, वो स्वीकार होगा। मैंने राजनीतिक जीवन में कभी फैसला खुद नहीं किया।'

 

 

suman

This news is suman