बीजेपी करेगी इस बार बड़ा खेल, 10 हजार किलोमीटर से अधिक का सफर तय करेगी जन आशीर्वाद यात्रा

Monday, Aug 28, 2023-05:29 PM (IST)

भोपाल (विवान तिवारी): हमारे देश में यात्राओं का हमेशा एक अलग महत्व रहा है और ऐसे में जिस तरीके से राजनीतिक यात्राओं ने प्रदेश और देश की राजनीति में एक अलग असर डाला है इसकी वजह से कई राजनीतिक यात्राओं ने खूब चर्चाएं भी बटोरी है। ऐसे ही एक यात्रा मध्य प्रदेश में चुनाव के कुछ महीने पहले भारतीय जनता पार्टी निकालने जा रही है। उस यात्रा का नाम है "जन आशीर्वाद यात्रा" चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी पहले भी जन आशीर्वाद यात्राएं निकालती रही है। मगर इस बार इस यात्रा में कई बड़े बदलाव किए गए हैं और उसके पीछे का कारण सबसे बड़ा प्रदेश की सभी विधानसभाओं को कवर करना है।

• 3 सितंबर से होगी जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत

मध्य प्रदेश में 3 सितंबर को देश के गृहमंत्री अमित शाह चित्रकूट में पहले जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रदेश के सभी रीजंस को कवर करने के लिए बीजेपी ने 5 जन आशीर्वाद यात्रा निकालना तय किया है। पहली यात्रा चित्रकूट से निकाल कर भोपाल पहुंचेगी और ऐसे ही सभी अन्य चार यात्राएं भी अलग-अलग रीजंस से होते हुए राजधानी भोपाल पहुंचेगी संभवत 21 सितंबर तक यह सभी यात्राएं राजधानी भोपाल पहुंच सकती हैं। 25 सितंबर को इस यात्रा का समापन होगा जिसमें 10 लाख कार्यकर्ताओं के जुटान होने की बात कही जा रही। यात्रा के समापन कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हों सकते है।

• 10 हजार किलोमीटर से अधिक की होगी यात्रा

प्रदेश के मालवा, बुंदेलखंड, महाकौशल, विंध्य, ग्वालियर चंबल रीजंस को कवर करने के लिए ये पांच अलग-अलग यात्राएं 10,000 किलोमीटर से अधिक का सफर तय करेंगी। बता दें कि इन यात्राओं का 998 जगहों पर भव्य स्वागत होगा, 678 स्थानों पर रथ सभाएं होंगी। साथ ही 211 बड़ी सभाओं का भी यहां आयोजन किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News