MP में अब BJP चलाएंगी ''आपरेशन 15 दिन'', ये होगा खास

11/1/2018 12:25:22 PM

भोपाल: BJP ने मध्यप्रदेश में 'आपरेशन 15 दिन" चलाने की तैयारी की है। 10 नवंबर के बाद मप्र में 15 दिन भाजपा धुआंधार प्रचार करेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की एक दर्जन जिलों में सभाएं आयोजित की जाएंगी। बाकी केंद्रीय मंत्री और नेताओं के भी दौरे होंगे।



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी सभाएं प्रदेशभर में होंगी। चौहान पिछले छह महीनों में प्रदेश में छह सौ से ज्यादा सभाएं कर चुके हैं। कई बार सभी 52 जिलों की परिक्रमा सीएम कर चुके हैं। मध्यप्रदेश में चौथी बार हर हाल में सरकार बनाने के लिए भाजपा 'आपरेशन 15 दिन" चलाएगी। नामांकन प्रक्रिया के बाद 10 नवंबर से 26 नवंबर के बीच पार्टी प्रदेश में जबर्दस्त चुनाव प्रचार करेगी। इस दौरान प्रदेश में केंद्रीय नेताओं की भी सभाएं कराई जाएंगी।

 

suman

This news is suman