कैलाश के बयान पर जयवर्धन का हमला, BJP जाग जाए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है

1/12/2019 6:09:22 PM

भोपाल: कैलाश विजयवर्गीय के सरकार गिरा देने के बयान पर मध्य प्रदेश के नगरीय आवास और विकास मंत्री जयवर्धन सिंह ने पलटवार किया है।




मंत्री जयवर्धन सिंह ने कैलाश विजयवर्गिय के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं को इस बात का एहसास होना चाहिए कि भाजपा का बॉस नहीं जनता सरकार पलटती है।इसलिए भाजपा को समझ लेना चाहिए कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार खत्म हो चुकी है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार का राज है।

बता दें कि, कैलाश विजयववर्गीय पिछले दो दिनों से इंदौर जिले की अलग-अलग खासतौर पर ग्रामीण विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे है। कैलाश विजयवर्गीय का एक विवादित बयान सामने आया था। जिसके बाद सियासत में हलचल मच गई। उन्होंने कहा था कि 'जिस दिन ऊपर से बॉस का इशारा हो जायेगा उस दिन सरकार गिर जाएगी।  'यह सरकार कैसी सरकार है? यह सरकार हमारी कृपा से चल रही है। प्रदेश कभी भी वापस हमारे पास आ जायेगा। जिस दिन ऊपर से बॉस का इशारा हो जाएगा उस दिन सरकार गिर जाएगी।

 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR