Punjab Kesari MP ads

जनता एक बार फिर विकास चुनेगी...महाराष्ट्र और झारखंड में प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा- CM मोहन

Thursday, Nov 21, 2024-05:44 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्यप्रदेश और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। चुनाव परिणाम से पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की जीत को लेकर बड़ा बयान दिया है। इंदौर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हरियाणा के बाद अब महाराष्ट्र और झारखंड में भाजपा प्रचंड जीत हासिल करने जा रही है।

दोनों प्रदेश की जनता एक बार फिर से विकास और भाजपा को चुनेगी। इसके अलावा सीएम मोहन यादव देशभर में हो रहे उपचुनाव को लेकर भी कहा कि सभी चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे। इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में उद्योग बढ़ाने और निवेश को लेकर भी जल्द ही बड़ा कदम उठाने की बात कही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News