BJP महिला ने फूंका हरियाणा के पूर्व CM हुड्डा का पुतला, विजयवर्गीय भी रहे मौजूद, ये है मामला?

3/11/2021 7:51:16 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ट्रैक्टर पर बैठाकर महिला विधायकों द्वारा रस्सी से खींचने के मामले को लेकर लगातार उनकी निंदा हो रही है। इसी क्रम में इंदौर बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए राजवाड़ा स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में विधायक आकाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए।



महिला मोर्चा ने पूर्व सीएम हुड्डा का पुतला दहन के साथ ही कांग्रेस के विरोध में जमकर नारेबाजी की। महिला मोर्चा की अध्यक्ष पद्मा भोजे सहित बड़ी संख्या में बीजेपी महिला मोर्चा को अध्यक्ष प्रदर्शन में शामिल हुए। पुतला दहन के समय कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी नोकझोंक देखने को मिली। पुतला दहन के समय पानी डालने आए पुलिसकर्मी को महिलाओं ने मारकर भगा दिया। मोर्चा अध्यक्ष के मुताबिक ये नारी जाति का अपमान है, जो बीजेपी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। विधायक आकाश विजयवर्गीय ने इस मामले में शर्मनाक बताया है। उनका कहना है कि महिलाओं का अपमान कांग्रेस की रीती नीति बन गई है। इस पर कांग्रेस के शीर्ष संगठन को माफी मांगनी चाहिए ।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari