बीजेपी का निगम में काबिज सत्तापक्ष पर गंभीर आरोप,सत्तापक्ष ने कहा बीजेपी भ्रम फैला रही है

7/21/2022 1:02:24 PM

धमतरी (राज गायकवाड़): धमतरी में बीजेपी (bjp) ने जलमग्न बस्तियों, पटटा और अवैध विकास शुल्क, साफ सफाई समेत अवैध प्लाटिंग के मुददे पर आक्रोश रैली निकाली। बीजेपी कार्यकर्ता बैरिकेटस तोड़कर निगम परिसर में दाखिल होने में कामयाब हो गए। वहीं नगर निगम का घेराव कर सत्तापक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। इसके जवाब में महापौर ने बीजेपी पर भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। वहीं जितने भी आरोप है वह पूर्व बीजेपी कार्यकाल की देन बताया है। 

प्रशासन के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं की नारेबाजी 

बुधवार को बीजेपी कार्यकर्ता और निगम के विपक्षी पार्षद मकई चौक में इकटठा हुए और शहर में आक्रोश रैली निकाली। इधर प्रदर्शन के मददेनजर निगम परिसर के बाहर बैरिकेटस लगाए गए थे। वहीं बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया था। निगम कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेटस के पास रोक दिया। इससे बीजेपी कार्यकर्ता नाराज हो गए और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। आक्रोशित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बैरिटेकस पर चढ़कर निगम की ओर कूच करने प्रयास किया। इस बीच पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झुमाझटकी देखने को मिली। इसके बाद जैसे तैसे बेरीकट्स तोड़कर निगम कार्यालय पहुंचे और निगम प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ आक्रोश निकाला। वहीं अपनी मांगों को निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। 

निगम पर लगाया अवैध वसूली का आरोप

बीजेपी का आरोप है कि नगर निगम विकास शुल्क के नाम पर अवैध वसूली कर रही है और इनके नाम पर निगम ने आम जनता से ढाई करोड़ वसूल किए हैं। इसके अलावा निगम की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण आज भारी बारिश में शहर की गलियां और बस्तियां जलमग्न है। शहर में साफ सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। आवासहीन गरीब जनता को पटटा नहीं दिया जा रहा है। वहीं शहर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग का काम जोरों पर है। जिन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार 

इधर बीजेपी के इन आरोपों और ज्ञापन को लेकर निगम कमिश्नर ने इन मामलों की जांच की बात कही है तो वही महापौर विजय देवागंन ने आरोपों को निराधार बताते हुए भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भाजपा सिर्फ राजनीति कर रही है, ये आंदोलन असफल है। क्योंकि जनता उनके साथ नहीं है। उन्होने कहा कि जितने भी आरोप बीजेपी की ओर से लगाए गए हैं, वह बीजेपी के कार्यकाल ते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News