bjp protest raigad: बीजेपी जिला अध्यक्ष के खिलाफ FIR के खिलाफ कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बीजेपी ने मनोबल गिराने का काम ररही है पुलिस

4/6/2022 5:15:46 PM

रायगढ़ (पुनीराम रजक): रायगढ़ में भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल (bjp district president umesh agarwal) के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत के बाद थाने में एफआईआर दर्ज होने को लेकर भाजपा विरोध (bjp protest) में उतर आई है। भाजपा नेता ओपी चौधरी (bjp leader op choudhary) के नेतृत्व में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली (city kotwali siege) का घेराव कर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं (bjp workers) ने इसे राजनैतिक साजिश करार देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मामले को लेकर सिटी कोतवाली के बाहर देर तक भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी कर प्रदर्शन करते रहे।

पुलिस के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन 

दरअसल, रायगढ़ जिला भाजपा के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। मामले की शिकायत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के साथ साथ सिटी कोतवाली में भी की गई थी। सोमवार को इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर जिला भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में भाजपा अब विरोध पर उतर आई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भाजपा कार्यालय से रैली निकाली और सिटी कोतवाली के बाहर नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।

    

पार्टी का मनोबल तोड़ने का काम कर रही है पुलिस 

भाजपा का कहना था कि पार्टी की ओर से ये ज्ञापन दिया था कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाए। लेकिन पुलिस ने बिना जांच किए राजनैतिक दबाव में आकर जिलाध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ने की साजिश है। जिसके विरोध में भाजपा आज आंदोलन कर रही है। भाजपा का ये भी कहना था कि आगे अगर पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम उठाया जाता है तो कार्यकर्ता सामूहिक गिरफ्तारी भी देंगे।

उग्र आंदोलन की चेतावनी 

पार्टी के मुताबिक भाजपा के जिलाध्यक्ष के खिलाफ फर्जी शिकायत की गई है। हमने सभी जगह ज्ञापन दिया है कि पहले जांच करें फिर कार्रवाई की जाए। लेकिन बिना जांच किए सरकार के दबाव में आकर फर्जी एफआईआर कराई है। इसी का विरोध करने के लिए भाजपा सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए ऊतारू है। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा के मनोबल को तोड़ने का काम किया है। बिना जांच के आगे कार्रवाई की जाती है तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी।  

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh