कांग्रेस की कुर्सियों पर बैठेंगे बीजेपी कार्यकर्ता, 25 सितंबर को है महाकुंभ

9/24/2018 7:55:36 PM

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी भोपाल में 25 सितंबर को कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन कर रही है। पार्टी के नेताओं का दावा है कि इस बार 10 लाख कार्यकर्ता महाकुंभ में हिस्सा लेंगे। इस महाकुभ के लिये पार्टी ने तैयारियोंं में कोई कमी नहीं छोड़ी है। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं को बैठाने की व्यवस्था भी कर ली है। जो कि चर्चा का विषय बने हुए हैं। कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस की कुर्सियों पर बैठे हुए नजर आएंगे। 

इस महाकुंभ का आयोजन जंबूरी मैदान में होना है। पार्टी ने भारी भीड़ का इंतजाम किया है। लेकिन इतने सारे कार्यकर्ताओं को बैठाने के लिए पर्याप्त कुर्सियां नहीं मिलीं तो प्रदेश के अन्य जिले इंदौर, सीहाेर, होशंगाबाद से और भी कुर्सियां मंगवाई गईं। इसके बाद भी जरूरत पूरी नहीं हुई तो हरियाणा, राजस्थान औऱ गुजरात से डेढ़ लाख और कुर्सियां मंगवाई गईं।

इनमें से कुछ कुर्सियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में कांग्रेस ने भी कार्यकर्ता आयोजन किया था। 17 सितंबर को भेल दशहरा मैदान पर कांग्रेस की सभा हुई थी। जिसमें भोपाल के लगभग सभी टेंट वालों से कुर्सियां मंगवाई गई थीं। इसलिए इन कुर्सियों पर आज भी कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया ,दिग्विजय सिंह के अलावा कई कांग्रेसी नेताओं के नाम की पर्चियां लगी हैं। अब यही कुर्सियां भाजपा के महाकुंभ में नजर आने वाली हैं। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar