मंत्री लाल सिंह को दिखाए गऐ काले झंडे, कार्यक्रम में जाने से भी रोका

9/23/2018 7:28:29 PM

भिंड: प्रदेश के राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य को सवर्णों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लाल सिंह आयुष्मान भारत निरामय योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में जा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने पहले तो काले झंडे दिखाते हुऐ SC/ST ACT का विरोध किया, फिर राज्यमंत्री को कार्यक्रम में जाने से पहले ही ट्रामा सेंटर के बाहर रोक लिया गया। इससे पहले भी बीते दिनों लाल सिंह को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था।   

मंत्री लाल सिंह आर्य आयुष्मान भारत निरामय योजना का शुभारंभ करने भिंड के जिला अस्पताल में पहुंचे थे। परंतु उनके यहां पहुंचने से पहले सवर्ण समाज के लोगों ने SC/ST ACT को लेकर विरोध किया। और प्रदर्शनकारियों में धक्का-मुक्की भी हुई।  मंत्री लाल सिंह ने कहा कि वह सवर्णों की मांग केंद्र तक पहुंचाएंगे। सवर्णों से घिरे मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि हर राज्य अपनी उचित व्यवस्था करेगा। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar