बाढ़ पीड़ितों से मिले ब्लॉक अध्यक्ष भानु प्रताप, वितरित की खाद्य सामग्री

9/21/2019 1:47:06 PM

कैलारस(जुनैद पठान): चंबल नदी में उफान के बाद हालात भले ही सामान्य हो गए हो लेकिन चंबल किनारे बसे गांवों के गांव उजड़ गए। लोग बेघर हो गए है। उनके पास खाने के लिए भोजन और पशुओं के खाने के लिए चारा नहीं है। ऐसे में प्रशासन के साथ-साथ समाज सेवा बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि व खाद्य सामग्री मुहैया कराने के लिए आगे आ रहे हैं।



इसी कड़ी में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जौरा के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह उर्फ़ चिंटू भैया चंबल किनारे बसे वेहद पुरा, ब्रजापुरा सहित अन्य गांवों का दौरा किया साथ ही बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर उनसे उनका हाल जाना, भानुप्रताप सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन के पैकेट दिए साथ ही कहा कि वह शासन और प्रशासन से हर सम्भव मदद मुहैया कराएंगे।

 

meena

This news is Edited By meena