Punjab Kesari MP ads

MP में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर 2 पक्षों में खूनी जंग,ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 सगे भाई खत्म, 2 घायल, गांव में दहशत

Sunday, Aug 02, 2026-05:31 PM (IST)

मुरैना (रोहित शर्मा): जिला मुरैना से अपराध का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है कि जिससे जिले में हलचल मच गई..जमीनी विवाद को लेकर हूए खूनी संघर्ष में 2 सगे भाइयों की जान चली गई.. सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हुई खूनी जंग में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई जिसमें दो सगे भाइयों को जान से हाथ धोना पड़ा..जबकि  दो घायल भी हुए है..

PunjabKesari

जिले के सुमावली थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हटूंपुरा गांव में ये खुनी खेल हुआ..  कांटों की बाड़ लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए..  देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई..इस खतरनाक फायरिंग में दो भाइयों का खात्मा हो गया... जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.. घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हटूंपुरा गांव में सरकारी जमीन पर कांटों की बाड़ लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था..  विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्षों में गोलियां चल पड़ी.. फायरिंग में 42 साल के राजवीर गुर्जर और 30 साल के अजब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.. जबकि गोली लगने से विकास गुर्जर और पप्पू उर्फ धीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं..दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है..  पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

मृतक के परिजनों ने नत्थो उर्फ नाथूराम, छोटे सिंह, सचिन, राहुल, सत्यपाल, लवकुश, गोलू समेत छह अज्ञात लोगों पर फायरिंग का आरोप लगाया है.. घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हैं.. दोहरी हत्या की इस वारदात के बाद हटूंपुरा गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है... पुलिस गांव में डेरा डाले हुए है ..लिहाजा इस सनसनीखेज हत्याकांड से जिले में हलचल है.


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News