खेत में सिंचाई को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, 2 लोगों की मौत, 5 गंभीर घायल

11/25/2019 3:15:30 PM

शिवपुरी (भूपेंद्र शर्मा): मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से दो गुटों बीच हुए खूनी संघर्ष का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नहर से खेत की सिंचाई को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक गुट ने दूसरे गुट के 7 लोगों को भून दिया। इसमें से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की जांच में जुट गई है।

इससे पहले खेत की सिंचाई को लेकर दो पड़ोसियों में जमकर विवाद हो गया। इस घटना के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। तनाव से बिगड़ी स्थिति को संभालने के लिए आसपास के थानों की पुलिस बुलाई गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र और अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

Jagdev Singh

This news is Edited By Jagdev Singh