टाईगर रिजर्व क्षेत्र के चौकीदार का संदिग्ध अवस्था मे मिला शव, दो दिनों से था लापता
12/5/2021 4:29:56 PM
पन्ना (टाइगर खान): पन्ना टाईगर रिजर्व जहां बाघों की बढ़ती संख्या के लिए मशहूर है। तो वहीं यहां शिकारियों के भी हौसले बुलंद हैं। हाल ही में टाइगर रिजर्व क्षेत्र की रेन्ज चन्द्रनगर के अन्तर्गत रैपुरा चौकी मे पदस्थ चौकीदार जगदीश सिंह यादव 45 वर्षीय का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद विभाग के कर्मचारी और वरिष्ट अधिकारी तथा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा करवाकर शव का पोस्ट मार्टम कराया तथा शव परिजनो को सौंप दिया है। हालांकि मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है फिलहाल मृत्यु का कारण अभी अज्ञात बना हुआ है।
परिजनों का आरोप है कि पिछले दो से तीन दिनों से मृतक से संपर्क नहीं हो पा रहा था। वहीं परिजनों ने हत्या की भी आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि मृतक के गले मे फंदे के निशान है इसके साथ ही शरीर मे भी चोट के निशान है। हालांकि विभाग के द्वारा मामले में कुछ भी स्पष्ठ नहीं कहा जा रहा है। जांच उपरांत ही पूरा मामला स्पष्ठ हो पाएगा।