पन्ना बाघ अभयारण्य में बाघिन ने तीन शावकों को दिया जन्म

8/21/2018 6:03:48 PM

पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना बाघ अभयारण्य में हाल ही में एक बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इसी के साथ इस अभयारण्य में बाघों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। पन्ना बाघ अभयारण्य के क्षेत्र संचालक के.एस. भदौरिया ने बताया कि पन्ना बाघ अभयारण्य में बाघिन पी-222 ने तीन शावकों को जन्म दिया है। वह इन शावकों के साथ हाल ही में देखी गई। उनकी तस्वीरें भी सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गई हैं। ये शावक करीब दो महीने के लगते हैं।

उन्होंने कहा कि इन तीन शावकों को मिलाने पर पन्ना बाघ अभयारण्य में कुल 37 बाघ हो गये हैं। भदौरिया ने बताया कि बाघिन पी-222 को रेडियो कॉलर नहीं पहना रखा है, जिससे उसकी लोकेशन मुश्किल से मिलती है। यही कारण है कि इसके द्वारा शावकों को जन्म देने की जानकारी हमें देरी से प्राप्त हुई।

उन्होंने कहा कि बाघिन पी-222 ने तीसरी बार इस रिजर्व में शावकों को जन्म दिया है। पहली बार इसने दो शावकों को जन्म दिया था, जबकि दूसरी बार भी इसने दो शावकों को जन्म दिया। इस बार इसने तीन शावकों को जन्म दिया।

भदौरिया ने बताया कि वर्ष 2009 में पन्ना बाघ विहीन हो चुका था। सरकार ने यहां बाघों का संसार फिर से बढ़ाने के लिए बाघ पुनर्स्थापना योजना लागू की थी जिसमें फाउंडर बाघ-बाघिन लाकर योजना का शुभारंभ किया गया था। लेकिन हमारे प्रयासों से बीते 11 सालों में बाघों का कुनवा लगातार बढ़ा है।

kamal

This news is kamal