बोफोर्स से भी ज़्यादा ताकतवर है धनुष तोप, आज सेना को सौंपी जाएगी

3/26/2019 11:45:49 AM

जबलपुर: जिले के लिए आज गौरव का दिन है। जबलपुर में तैयार की गई धनुष तोप आज भारतीय सेना को सौंपी जा रही हैं। यह तोप जिले की गन कैरेज फैक्ट्री खमरिया में तैयार की गई है। तोपों की पहली खेप गन कैरेज फैक्ट्री आज सेंट्रल ऑर्डनेंस डिपो को सौंप रहा है। फ्लैग ऑफ सेरेमनी के बाद तोपें यहां से रवाना कर दी जाएंगी। धनुष तोप बोफोर्स से भी ज़्यादा ताकतवर है। बोफोर्स तोप की मारक क्षमता सिर्फ 32 किमी है, जबकि यह 38 किमी तक मार कर सकती है।


धनुष तोपों को बोफोर्स तोपों का स्वदेशी संस्करण कहा जाता है। पूर्णता स्वदेशी इन तोपों को आज गन कैरेज फैक्ट्री सेंट्रल ऑर्डनेंस डिपो को सौंपा जा रहा है। GCF को कुल 114 तोपों का ऑर्डर मिला है। इनमें से पहली खेप में आज 6 तोपें सेंट्रल ऑर्डनेंस डिपो को दी जाएंगी। इसके लिए यहां बाकायदा फ्लैग ऑफ सेरेमनी होगी।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR