कॉलेज के बाहर फ़िल्मी अंदाज में लड़के ने प्रेमिका को किया प्रपोज, देखो आगे फिर क्या हुआ....

12/7/2021 6:05:41 PM

सिंगरौली(अनिल सिंह): सोशल मीडिया पर एक लव कपल्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लड़का बीच सड़क पर लड़की को फूल देकर अपने प्यार का इजहार कर रहा है। आस पास से गुजर रहे लोग दोनों को देख रहे हैं। लड़की शर्माते हुए लड़के से फूल पकड़ लेती है और प्यार का कबूलनामा करती है।

PunjabKesari

वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले का बताया जा रहा है, जहां बैढन के डिग्री कालेज के पास ही लड़का बीच सड़क पर फिल्मी स्टाईल में लड़की को प्रपोज करता है। लड़का सड़क पर ही घुटनों पर बैठ जाता है और लड़के के आगे फूल करके अपने प्यार का इजहार करता है। लड़की भी शर्माते हुए फूल पकड़ लेती है।सड़क पर गुजर रहे लोग इस नजारे को देख रहे होते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News