MP Election: कटनी के इस गांव ने किया मतदान का बहिष्कार, 12 बजे तक सिर्फ 4 वोट पड़े

11/28/2018 1:53:24 PM

कटनी: प्रदेश में आज 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच कटनी जिले की मुड़वारा विधानसभा में मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया है। यहां पर बूथ नंबर 49 के वोटर्स का अारोप है कि, उन्हें पिछले 5 वर्षों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है। 

सूत्रों के अनुसार कटनी के मुड़वारा के बूथ नंबर 49 मड़ई गांव में मतदान का बहिष्कार किया है। इस पोलिंग बूथ पर कुल 342 वोटर हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे तक सिर्फ 4 वोट डाले गए हैं। जिसके चलते मतदान केन्द्र में सन्नाटा पसरा रहा। गांव वालोंं ने आरोप लगाया है कि, यहा के स्थानीय विधायक से हमें बीते पांच साल में सड़क, बिली और पानी जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिली हैं। इसी वजह से इन्होंने चनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar