Punjab Kesari MP ads

गैर मर्दों से बातें करती थी गर्लफ्रेंड, इसलिए चेहरा जलाया, Acid attack केस में बॉयफ्रेंड का बड़ा खुलासा

Tuesday, Oct 06, 2026-04:50 PM (IST)

बालोद (देवेंद्र साहू) : बालोद नगर के आमापारा में 22 वर्षीय छात्रा पर एसिड अटैक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आरोपी और उसकी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। खास बात यह कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि छात्रा का प्रेमी और उसका दोस्त ही निकला। दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बड़े खुलासे किए।

PunjabKesari

बालोद एसपी किरण गंगाराम चौहान ने पत्रकार वार्ता में बताया कि छात्रा का प्रेमी यश सोनकर अपनी प्रेमिका का अन्य पुरुष मित्रों से बात करना पसंद नहीं था। वह उससे बेहद परेशान था, जिसका जिक्र उसने अपने दोस्त करन कुंजाम जो भैरमगढ़ का रहने वाला है उससे किया था। जहां दोनों ने मिलकर प्लान किया कि छात्रा के ऊपर एसिड डाल दिया जाए।

PunjabKesari

प्लानिंग के मुताबिक, बालोद नगर में कुछ दिन पहले हुए गणेश विसर्जन झांकी के दिन घटना को अंजाम देना था। मगर उस दिन वे सफल न हो पाए। फिर करन कुंजाम ने इस घटना को सोमवार को अंजाम दिया और फरार हो गया। पूछताछ में प्रेमी ने पूरी बात कबूल की। वही घटना के बाद फरार आरोपी करण को पुलिस ने कोंडागांव में पकड़ लिया। जहां दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। वही एसिड अटैक जैसे घटना के बाद नगरवासियों में काफी आक्रोश है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News