Punjab Kesari MP ads

बड़ी खबरः भाजपा नेता ने चलाई गोली! पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Tuesday, Nov 10, 2026-02:04 PM (IST)

दतिया (नवल यादव): एमपी के दतिया जिले में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक भाजपा नेता पर गोली चलाने का आरोप लगा है। बताया गया कि पुरानी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जिले के सालोन बी गांव का है। जहां निवासी विकास धाकड़ ने भाजपा नेता प्रदीप किरार पर गोली चलाने के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान हवा में गोलियां चलाई गईं।

हालांकि, राहत की बात यह है कि फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गोलीबारी की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News