साली से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला आरोपी जीजा गिरफ्तार, पीड़िता को खत्म करने के लिए ऐसा बनाया प्लान

3/31/2022 6:43:55 PM

सिंगरौली (अनिल सिंह): हवस के पुजारी जीजा ने पहले साली के साथ दुष्कर्म किया फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार किया है। सिंगरौली के बैढन थाना क्षेत्र में आने वाले गनियारी इलाके में 27 मार्च को रात तकरीबन 2:00 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां एक मकान में आग लग गई है और किराए के मकान में रहने वाली प्रीति यादव की कमरे में जलकर मौत हो गई है। पुलिस ने फौरन मामले की तफ्तीश शुरू की और घटना की जांच में जुट गई।

पहले गला काटा फिर आग लगाई 

शव के अंतिम परीक्षण के दौरान पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा। जिससे यह पता चला कि मृतक प्रीति यादव के गले में धारदार हथियार से हमला कर उसे काटा गया है और उसके बाद आग से उसका शरीर जलाया गया है। इसी आधार पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की। जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक छोटी बहन और अपने जीजा कृष्ण कुमार यादव के साथरह रही थी। शक की पहली सुई पुलिस की मृतक के जीजा कृष्ण कुमार यादव पर घूमी। इसी आधार पर पुलिस ने कृष्ण कुमार यादव को पूछताछ के लिए बुलाया। तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।

पत्नी के बाहर जाते ही साली को बनाया हवस का शिकार 

आरोपी के मुताबिक 25 मार्च को मृतक की छोटी बहन अपने गांव चली गई और रात में मृतक प्रीति यादव और उसका जीजा कृष्ण कुमार यादव कमरे में अकेले थे। इसी बात का फायदा उठाकर कृष्ण कुमार यादव ने मृतक के साथ दुष्कर्म किया लेकिन प्रीति ने इस घटना को परिवार के लोगों को बता देने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी ने प्रीति से माफी मांगी और आगे ऐसी गलती ना कहने की बात कहकर मामले को रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी को यह शंका थी कि प्रीति कहीं ना कहीं बात गांव वालों को घर वालों को बता देगी और उसकी बदनामी होगी।

मकान में आग लगाकर खुद हुआ फरार 

इसी के चलते उसने प्रीति को मारने का प्लान बनाया और 26 - 27 तारीख की दरमियानी रात तकरीबन रात के 2:00 बजे उसने पहले प्रीति का धारदार हथियार से गला काटा और फिर मिट्टी का तेल छिड़ककर और गैस का सिलेंडर खोलकर कमरे में आग लगा दी और खुद मौके से फरार हो गया। आरोपी की यह साजिश बेहद शातिराना तरीके से रची गई थी। जिसने पुलिस के साथ साथ घर वालों को भी गुमराह कर दिया था। सभी को यही लग रहा था कि यह शार्ट सर्किट से लगी आग हो सकती है। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि एक जीजा अपनी साली की इस तरह से निर्मम हत्या भी कर सकता है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News