भाभी को अकेला पाकर देवर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

12/27/2023 5:41:04 PM

ग्वालियर। (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक देवर ने भाभी से शादी का वादा किया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया  इतना ही नहीं पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी ने उसके नाबालिक बेटे के साथ भी  अप्राकृतिक कृत्य किया, बाद में आरोपी द्वारा दूसरी शादी कर ली गई तो पीड़ित महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है और पुलिस ने भाभी की शिकायत पर आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।


 
 आपको बता दें की महिला के पति की 5 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। इसके बाद महिला के देवर ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने विरोध किया तो शादी करने का झांसा भी दिया। इस बीच आरोपी युवक द्वारा दूसरी शादी कर ली गई दूसरी शादी करने के बाद  आरोपी महिला को प्रताड़ित कर रहा था। परेशान होकर पुलिस के पास पहुंची महिला ने मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी , जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma