जबलपुर में भाई बन गया भाई का दुश्मन, अनुकंपा नौकरी के लिए भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट...

3/9/2024 3:16:24 PM

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। आपको बता दें कि आरोपी ने इस हत्या को सड़क हादसा माना जाए इसके लिए एक प्लान भी बनाया था और अपने बड़े भाई के शव पर उसकी एक्टिवा गाड़ी पटक दी थी ताकि लोगों को लगे कि यह एक्सीडेंट है। बड़े भाई की हत्या करने के बाद मुखाग्नि भी छोटे भाई ने ही दी थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


प्रेम नगर में रहने वाले अभिषेक और विनोद के पिता नगर निगम में काम करते थे और 7 साल पहले उनका निधन हो गया था। उनकी जगह पर अनुकंपा नौकरी भी अभिषेक और विनोद में से किसी एक को मिलना थी दोनों भाई नौकरी चाहते थे। इसके बाद दोनों भाई के बीच झगड़ा भी होता था।

झगड़े के बाद अभिषेक घर छोड़कर चला गया था और आधारताल इलाके में रहने लगा था। वह अपनी मां से मिलने आता रहता था। 3 मार्च को वह अपनी मां से मिलने आया था। इस दौरान दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद अभिषेक वापस चला गया। 4 मार्च की सुबह अभिषेक का शव आधारताल इलाके की रामेश्वरम कॉलोनी में डिवाइडर के पास मिला था।


पुलिस को शक हुआ जिसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए थे। सीसीटीवी फुटेज में अभिषेक एक्टिवा से आधारतल इलाके के लिए जाता हुआ दिखाई दिया और विनोद अपने एक साथी के साथ उसके पीछे जाते हुए पुलिस को दिखाई दिया था। इसके बाद पुलिस ने विनोद को पकड़ा और उससे पूछताछ की, इसके बाद विनोद ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma