हादसा: BSP विधायक के बेटे की पलटी कार, हालत गंभीर

4/6/2019 1:09:15 PM

दमोह: जिले में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में बसपा विधायक रामबाई के बेटे सहित तीन घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया  इसके बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।  यह हादसा टायर फटने से हुआ, जिसके चलते कार पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही रामबाई भी अस्पताल पहुंची।

PunjabKesari
 

हादसा बांदकपुर दमोह बायपास मार्ग पर हुआ है। यहां कार पलटने से विधायक रामबाई का बेटा देवराज सहित तीन लोग घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत में सुधार ना होने पर उन्हें दमोह जिला अस्पताल से जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। 

PunjabKesari

टायर फटने से हुआ हादसा
घटना को लेकर पुलिस ने बताया है कि बांदकपुर मार्ग से बाइपास होते हुए कार सवार पथरिया विधायक रामबाई सिंह परिहार का बेटा देवराज उर्फ बिट्टू पिता गोविंद सिंह परिहार अपने मित्र अंकित मिश्रा, अनिकेत पटैल व हर्षित ठाकुर के साथ दमोह आ रहा था। इसी बीच बाइपास पर अचानक कार का टायर फटने से सभी यात्री घायल हो गए।  घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर नीरजकुमार सिंह, एसपी विवेककुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। जिन्होंने घायलों का हाल जाना। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News