भाजपा कार्यकर्ता की हथेली काटने वाले आरोपी फारुख के घर पर चला बुलडोजर...

12/14/2023 5:07:59 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में  भाजपा कार्यकर्ता पर हमला करने के मामले में आरोपी के घर पर बड़ी कार्रवाई की गई है। बता दें कि आरोपी ने भाजपा कार्यकर्ता की तलवार से हथेली काट दी थी। मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया गया है। एसडीएम आशुतोष गोस्वामी के नेतृत्व में पहुंची नगर निगम की टीम ने यह कार्यवाही की है।

 

जानिए क्या था पूरा मामला...


बता दें की हबीबगंज थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है यहां पर चुनावी रंजिश के चलते फारूक नाम के व्यक्ति ने भाजपा कार्यकर्ता पर हमला कर दिया था और तलवार से उसके हाथ की हथेली काट दी थी। भोपाल कलेक्टर ने आरोपी पर NSA की कार्रवाई भी की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला था। भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर पर आरोपी फारुख समेत 5 लोगों ने तलवार से हमला किया था। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता की हाथ की हथेली कट गई थी।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma