10 हजार के इनामी सटोरिए के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने 11 मकानों को किया चिन्हित

7/11/2022 4:12:40 PM

उज्जैन(विशाल सिंह): उज्जैन के सटोरिए रवि पमनानी पर बड़ी कार्रवाई की गई। आज प्रशासन ने उसके द्वारा किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। सटोरिया रवि पमनानी के घर से बीते दिनों 4 किलो से ज्यादा सोना किचन से निकला था व 20 लाख के लगभग कैश मिला था। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे गुंडा अभियान के तहत गुंडे व सटोरियों के मकान पर कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत आज रवि पमनानी के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।



आपको बता दें कि रवि पमनानी फरार है जिसके ऊपर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने 10,000 का इनाम घोषित किया हुआ है। क्राइम ब्रांच आईपीएस अधिकारी विनोद मीणा के नेतृत्व में थाना माधव नगर व नीलगंगा पुलिस की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।



अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। वही एक मकान नानाखेड़ा में तोड़ा गया व दूसरा मकान सिंधी कॉलोनी में तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। अभी तक पुलिस ने रवि को पमनानी के 11 मकानों को चिन्हित किया है।

meena

This news is Content Writer meena