अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 घायल

12/16/2018 1:31:26 PM

देवास: मध्यप्रदेश के देवास जिले के बागली में बड़ा हादसा हुआ। यहां एक बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में करीब 40 लोग घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बागली के हाईवे मार्ग पर स्थित काली सिंध नदी के पुल पर एक बस अनियंत्रित होकर नदी मे गिर गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बस इन्दौर से बैतूल जा रही थी। हादसे की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी वे तुरंत मदद के लिए वहां पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। हादसे मे लगभग 40 यात्री घायल हो गए। आनन-फानन में डायल 100 और 108 से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

suman

This news is suman