कुंभ यात्रियों से भरी बस पुलिया से नीचे गिरी, 4 की मौत 46 घायल

2/17/2019 1:09:38 PM

जबलपुर: शनिवार-रविवार की रात को एक भयानक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 46 लोग घायल हो गए। हादसा देर रात करीब साढ़े तीन बजे हुआ, जब इलाहाबाद से नागपुर जा रही बस करोंदा नाले की पुलिया से नीचे जा गिरी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं क्रेन की मदद से बस को खाई से बाहर निकला गया।



जानकारी के अनुसार, इलाहाबाद से जबलपुर होते हुए नागपुर जा रही पूजा ट्रेवल की बस देर रात करोंदा नाले की पुलिया से नीचे जा गिरी। बस अनियंत्रित हो गई और नाले पर बने पुलिया की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। जिससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। 12 घायलों को जबलपुर और सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार को मेडिकल कॉलेज और 15 घायलों को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR